Vivad Se Vishwas Yojana 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा वर्ष 2020 में विवाद से विश्वास योजना को शुरू किया गया है इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विवादित करों की समस्या का समाधान करना है। योजना के अंतर्गत काफ़ी लम्बे समय से पेंडिंग चल रहे प्रत्यक्ष कर की अपीलों को बंद करने का सुविधाजनक तरीका टैक्स पेयरों को दिया जायेगा।
सरकार की इस योजना के अंतर्गत टैक्स भरने वाले लोगों को प्रत्यक्ष कर पर किसी भी प्रकार की ब्याज या जुर्माने का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। आज हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से Vivad Se Vishwas Yojana 2023: विवाद से विश्वास योजना क्या है? और इससे सम्बन्धी सारी जानकारी को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल को आप अंत तक पड़ें।
आंगनवाड़ी लाभार्थी योजना : मिलेंगे 1500 रुपए हर महीने
Vivad Se Vishwas Yojana 2023
योजना का नाम | विवाद से विश्वास योजना |
शुरुआत | 2020 |
किसने शुरू की | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
लाभार्थी | टेक्स भरने वाले लोग |
उद्देश्य | टैक्स सम्बन्धी मामलों का समाधान |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 1961 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.incometaxindiaefiling.gov.in/home |
विवाद से विश्वास योजना क्या है?
विवाद से विश्वास योजना (Vivad Se Vishwas Yojana) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य लंबे समय से चल रहे टैक्स विवादों को ख़त्म करना है। इस योजना की घोसणा पहली बार वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में की गई थी और इस योजना को 13 मार्च 2020 में संसद द्वारा मंजूरी मिली थी।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना : मिलेगी फ्री कोचिंग
इस योजना को शुरू में 31 मार्च, 2023 तक ही रखा गया था लेकिन अब सरकार ने VSV योजना को एक साल के लिए और बड़ा दिया है और अब यह योजना 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो जाएगी।
Vivad Se Vishwas Yojana का मुख्य उद्देश्य टैक्स विवादों का निपटारा करने के लिए टैक्स पेयरों को सरल अवसर प्राप्त करना है। इस योजना के अंतर्गत टैक्स से सम्बंधित मुकद्दमे और केसों को कम करके लोगों को रहत देकर सरकार के लिए राजस्व इकठ्ठा करने का काम किया जायेगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना : मिलेगी 12 हजार रुपए की सब्सिडी
सरल भाषा में समझे तो इस योजना के तहत, जिन करदाताओं के पास आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी), उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय जैसे विभिन्न स्तरों पर प्रत्यक्ष कर अपीलें लंबित हैं, वे बिना किसी ब्याज या जुर्माने के विवादित टैक्स राशि का भुगतान करके अपने मामलों का निपटान कर सकते हैं। इसके बदले में, करदाता को ब्याज और जुर्माने की पूरी छूट मिलेगी, और किसी भी आगे के अभियोजन से भी प्रतिरक्षा मिलेगी।
विवाद से विश्वास योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस विवाद से विश्वास योजना का उद्देश्य इनकम टेक्स से सम्बंधित अदालतों में प्रत्यक्ष कर मुकदमे के मामलों को कम करना और करदाताओं को उनके टैक्स देने के बारे में निश्चित जानकारी प्राप्त करना है।
इस योजना में करदाता विवादित टैक्स के साथ-साथ ब्याज और जुर्माने के छोड़कर बची हुई टैक्स राशि का भुगतान करके अपने विवादों का निपटारा कर सकते हैं।
विवाद से विश्वास योजना के लाभ
विवाद से विश्वास योजना के अंतर्गत करदाताओं को मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं।
- विवाद से विश्वास योजना के माध्यम से आयकर विभाग करदाताओं से केस या मुकदमा हटा लेता है
- इस योजना के माध्यम से विवादित टैक्स पर जुर्माने की दर कम कर दी गई है।
- इस योजना के अंतर्गत विवादित टैक्स पर ब्याज की 100% छूट दी गई है।
- इस योजना में स्वघोषणा के जरिये बहुत समय से लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा होगा।
- इस योजना के जरिये आयकर विभाग से टैक्स सम्बन्धी मामलों का बोझ घटेगा।
विवाद से विश्वास योजना की पात्रता
- इस योजना लाभ लेने के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक ही पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए सिर्फ इनकम टैक्स भरने वाले ही व्यक्ति पात्र होंगे।
विवाद से विश्वास योजना के लिए आवश्दयक स्तावेज
- आधार कार्ड (फोटो कॉपी)
- पैन कार्ड (फोटो कॉपी)
- जीएसटी नंबर
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- अन्य दस्तावेज
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना : मिलेंगे 10000 रुपए महीने
विवाद से विश्वास योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
टैक्स भरने वाले जो भी करदाता इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह आयकर विभाग की ऑफिस में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म लेना पड़ेगा क्योंकि सरकार की तरफ से अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है फिर फॉर्म में पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी को भरकर और इसके साथ मांगे गए जरुरी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी को अटेच करके आयकर विभाग की ऑफिस में जमा कर देंगे। इसके बाद आप विवाद से विश्वास योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Vivad Se Vishwas Scheme 2023 संबंधित प्रश्न उत्तर
विवाद से विश्वास योजना 2023 क्या है?
विवाद से विश्वास योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य लंबे समय से चल रहे टैक्स विवादों को ख़त्म करना है।
विवाद से विश्वास योजना के लाभार्थी कौन है?
इनकम टैक्स भरने वाले भारतीय लोग
विवाद से विश्वास योजना की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
www.incometaxindiaefiling.gov.in/
विवाद से विश्वास योजना का टोल फ्री नंबर क्या है?
1800 180 1961