Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana : अगर आप जानना चाहते हैं कि “मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना क्या है” और किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 ऑनलाइन में आवेदन कैसे कर सकते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
भारत में किसानों की स्थिति आज भी आर्थिक रूप से कमजोर है। किसानों की इस आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा समय -समय पर किसानों के लिए कुछ ना कुछ योजनाएं आती रहती हैं जिससे कि किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सके।
इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने Kishan Mitra Urja Yojana का शुभारंभ किया है इस योजना में राज्य सरकार किसानों के बिजली बिल पर हर महीने 1000 रुपए से लेकर हर साल 12000 रुपए तक की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
किसान मित्र उर्जा योजना के तहत जो भी लाभ दिया जायेगा वो डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज दिया जायेगा। यह योजना लाभार्थी किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायता करेगी।
राजस्थान के वे सभी किसान जो Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023 का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें योजना की आधिकारक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी उन्हें इस योजना मिलेगा।
Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के किसान |
उद्देश्य | बिजली के बिल पर अनुदान प्रदान करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
अनुदान राशि | सालाना 12000 |
योजना का प्रकार | व्यक्तिगत |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 6565 |
Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत किसानों को बिजली के बिल पर सब्सिडी दी जाएगी योजना के मुताबिक इस सब्सिडी से 7 लाख 85 हज़ार किसानों के बिजली के बिल जीरो हो जायेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए Kishan Mitra Urja Yojana को शुरू किया है इस योजना के जरिये किसानों को बिजली बिल में काफी राहत मिलेगी। राजस्थान सरकार इस योजना में किसानों को हर महीने 1000 रूपए यानी 1 साल में 12,000 रुपए की सब्सिडी देगी। राजस्थान सरकार के मुताबिक राज्य के 50 फ़ीसदी से अधिक किसानों को फ्री में बिजली मिलेगी।
प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश में #मुख्यमंत्री_किसान_मित्र_ऊर्जा_योजना का संचालन किया जा रहा है। इससे कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर प्रतिमाह 1 हजार रूपए या प्रतिवर्ष अधिकतम 12 हजार रुपए का अनुदान मिल सकेगा। योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू। pic.twitter.com/m9gJbNKvzh
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) August 16, 2021
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का उद्देश्य
राजस्थान सरकार का Kisan Mitra Urja Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करा कर बिजली बिल पर प्रति माह ₹1000 की अनुदान राशि उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें कृषि के क्षेत्र में अग्रसर करने का प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना क्या है ? इसका लाभ कैसे लें ?
राजस्थान मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का शुभारंभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राज्य के लोगों को सहायता देने के लिए 17 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का सुभारम्भ किया गया था इस योजना में राजस्थान सरकार किसानों को कृषि सिंचाई के लिए लगने वाले विद्धुत बिल पर हर महीने 1000 रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी. राज्य सरकार ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस योजना के तहत 1450 करोड़ रुपए की सहायता किसानों को दी जाएगी
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत किसानों को 1 साल में 12000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यानी हर महीने 1000 रूपए की सब्सिडी मिलेगी।
- विद्युत वितरण निगम Kisan Mitra Urja Yojana के द्वारा दो महीने की बिलिंग व्यवस्था के आधार पर पात्र किसानों को बिजली के बिल जारी करेगा।
- राजस्थान सरकार ने प्रतिवर्ष 1450 करोड रुपए का बजट इस योजना के तहत खर्च करने का निर्णय लिया है।
- इस योजना के तहत अनुपातिक आधार पर बिजली के बिल का 60% प्रतिमाह जमा करवाना होगा।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 किसानों के हित को ध्यान में रखकर शुरू की गई है इस लिए यहाँ पर किसानों को काफी सारा फायदा मिलेगा।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के माध्यम से किसानों को कम खर्चे में अच्छी मात्रा में बिजली मिल सकेगी।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के द्वारा किसानों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकेगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के पात्रता मानदंड
- राजस्थान राज्य का राजस्थान का मूल रूप से स्थाई निवासी ही Kisan Mitra Urja Yojana का आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकता है।
- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सरकारी कर्मचारी एवं आयकर दाता इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
- किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ केवल किसानों को ही दिया जायेगा है।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास बैंक खाता और उसमें आधार कार्ड लिंक होना चाहिए केवल तभी लाभ की राशि लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी।
राजीव युवा उत्थान योजना क्या है ? इस योजना में आवेदन कैसे करें
Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज
Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan में आवेदन करने करने के लिए और इसका लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- पॉसपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- स्थाई प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन कैसे करे?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी विद्युत विभाग कार्यालय में जाना होगा।
- वहां से आपको मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र लेना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – नाम, पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्युत विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत वर्ष 2023 के बजट में की गई घोषणा
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के द्वारा सरकार ने घोषणा की है कि किसानों के बिजली खर्चे को कम करके किसानों की मदद की जाएगी और किसानों को कृषि क्षेत्र में होने वाले नुकसान से बचाया जायेगा। इसके अलावा कोरोना वायरस की बजह से किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उससे निजात दिलाने के लिए सरकार और भी कई सारी योजनाओं को शुरू कर रही है। राजस्थान सरकार अब तक किसानों को सालानां 12 हजार रुपए का लाभ दे चुकी है मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के बजट में 750 करोड़ रुपए करे गए हैं।
FAQ :
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसमें किसानों को सिचाईं के लिए सालाना 12000 रुपए की बिजली बिल में छूट मिलेगी।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा कब प्रारंभ की गई ?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 9 जून 2021 को राजस्थान मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को शुरू किया गया है।
राजस्थान में कृषक मित्रों का मानदेय कितना है ?
राजस्थान में किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत प्रति माह 1000 रुपए का मानदेय है।
अन्य पढ़े :-