राजस्थान मुख्यमंत्री विधवा बी.एड. सम्बल योजना में महिलाओं को बिल्कुल फ्री में B.ed सम्बन्धी पाठ्यम क्रम सामिग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है इसमें राज्य सरकार असहाय एवं कमजोर विधवा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं जो शादी होने के बाद कम उम्र में विधवा हो चुकी हैं और आगे पढ़ना चाहती हैं उन महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री विधवा B.Ed संबल योजना” के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने के लिए सशक्त बनाया जायेगा।
इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं कि राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ, एवं आवश्यक दस्तावेज आदि।
MukhyaMantri Widow B.Ed. Sambal Yojana Rajasthan 2023
राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा एवं असहाय महिलाओं का कल्याण किया जायेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री विधवा सम्बल योजना का सुभारम्भ किया है।
इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी राज्य की ऐसी महिलाये जो शादी होने बाद कम समय में विधवा हो जाती हैं इस बजह से उनकी स्थिति काफ़ी ख़राब हो जाती है वो चाह कर भी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं तो इस योजना में उन्हें B.Ed सम्बन्धी सभी पाठ्यम क्रम फ्री में उपलब्ध कराया जायेगा जिससे कि कोई भी महिला उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके।
MukhyaMantri Widow BED Sambal Yojana Rajasthan 2023 Notifaction
योजना का नाम | Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | उच्च शिक्षा B.Ed ट्रेनिंग |
योजना का उद्देश्य | B.Ed करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर शिक्षित करना |
लाभार्थी | राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाएं |
राज्य | राजस्थान |
कब शुरू हुई | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Widow B.Ed. सम्बल योजना का उद्देश्य
राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना को शुरू करने का एक मात्र उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है और उनको निःशुल्क उच्च शिक्षा का लाभ देकर उनको आजीविका चलाने के लिए कमाई का साधन उपलब्ध कराना है। जिससे उनके सामाजिक जीवन में सुधार आएगा और इस योजना का लाभ प्राप्त करके विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Widow B.Ed. Sambal Yojana Rajasthan योजना के लाभ
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का में आवेदन करना चाहते हैं और इसके लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य की विधवा महिलाओं को ही मिलेगा।
- राजस्थान की विधवा महिलाओं का विकास एवं कल्याण करने के लिए Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana को शुरू किया है।
- इस योजना में सरकार विधवा महिलाओं को बिल्कुल फ्री में b.Ed की पढ़ाई उपलब्ध करायेगी।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है वे अपने घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- राजस्थान की विधवा या तलाक़शुदा महिलाएं जो B.Ed करने के इच्छुक हैं वो राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ ले सकती हैं।
- निःशुल्क बीएड की शिक्षा मिलने से असहाय एवं बेसहारा महिलाऐं पढ़-लिख कर आसानी से अपना जीवन यापन कर पायेंगी।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
Rajasthan Widow BED Sambal Yojana के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाणपत्र
- जन आधारकार्ड
- जाती प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- पति का मृत्यु प्रमाणपत्र
- तलाखशुदा होने का प्रमाणपत्र
- बैंक खाता विवरण
- 10 वी और 12 वी की मार्कशीट
- बीपीएल कार्ड
- मोबाईल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज में जमा की गयी फी की रशीद
- एसएसओ आई डी
Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana में आवेदन की पात्रता
- राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना में केवल विधवा या तलाक़शुदा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत बिल्कुल फ्री में बीएड की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदक महिला राजस्थान के किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट B.Ed कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पात्र होगी।
Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana में आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकरी नीचे दी गई है।
- सबसे पहले आपको राजस्थान विधवा मुख्यमंत्री संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://hte.rajasthan.gov.in/)पर जाना है।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा नीचे चित्र में आप देख सकते हैं।
- वेबसाइट के Home पेज पर आने के बाद आपको Online Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नीचे SCHOLARSHIP PORTAL के सेक्शन में SSO ID (अगर आप इस पोर्टल पर पहली बार आये हैं तो) में बनानी होगी।
- तो SSO ID बनाने के लिए Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगर आपकी SSO ID पहले से बनी है तो तो यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे।
- SSO ID बनाने के बाद आपको वापस उसी पेज पर आना है और ऑनलाइन छात्रवृत्ति योजनायें एवं उनके नियम के सेक्शन में विधवा परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) सम्बल योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही – सही दर्ज कर देना है।
- इसके बाद फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद लास्ट में Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर लेना है।
- इस प्रकार से आपकी विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Mukhyamantri Widow (B.Ed.) Sambal Yojana 2023 FAQ
मुख्यमंत्री विधवा बी.एड. संबल योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
इस योजना का लाभ राजस्थान की विधवा एवं तलाक़शुदा महिलाओं को मिलेगा।
Mukhyamantri Widow (B.Ed.) Sambal Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ है।
राजस्थान विधवा मुख्यमंत्री B.ed संबल योजना क्या है?
राजस्थान विधवा मुख्यमंत्री B.ed संबल योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत राजस्थान की विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को फ्री में B.ed की शिक्षा उपलब्ध कराइ जाएगी।
राजस्थान विधवा मुख्यमंत्री B.ed संबल योजना में आवेदन कैसे करें ?
इस योजना में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://hte.rajasthan.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।